रुडकी, दिसम्बर 17 -- शिवपुरम, कृष्णानगर सहित आसपास की कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या आज भी बनी हुई है। नालों की समुचित जल निकासी न होने के कारण सड़कों और गलियों में गंदा पानी जमा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को क्षेत्रवासियों ने हाल ही में आयोजित तहसील दिवस में प्रमुखता से उठाया था। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी अपनी टीम के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाएगा और इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में नालों की जल निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। रहीमपु...