रुडकी, मार्च 5 -- महंगाई और खाद बीज की समस्या से जूझते हुए किसानों ने किसी तरह खेती भी की तो कभी प्रकृति की मार तो कभी जंगली जानवरों की धमाचौकड़ी उनकी उपज को बरबाद कर रही है। फसलों पर कहर बरपाने वाले इन जंगली जानवरों से किसान निजात पाने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाए पर कुछ न होता देख वह अब अपनी किस्मत को ही दोषी ठहरा रहे हैं। क्षेत्र में इस समय नीलगाय, सुअर, बंदर आदि जानवरों ने आतंक मचा रखा है। खेतों में बोई सरसो व मटर की फसलों सहित गोभी, करैला, लौकी, टमाटर, आलू आदि सब्जियों के खेतों को रौंद कर बरबाद कर दे रहे हैं। सबसे अधिक रामपुर रायघटी, कलसिया, शेरपुरबेला, रणजीतपुर व भिक्कमपुर आदि गांवों के इलाकों में फसल उगाई जा रही है। यहां इनका झुंड दिन में भी खेतों पर धावा बोल देता है। यदि कोई किसान इन्हें भगाने का प्रयास भी करता है तो यह झुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.