रुडकी, मार्च 18 -- कस्बे के सब्जी मंडी चौराहे पर टूटी पड़ी पुलिया की वजह से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आसपास के दुकानदारों ने पुलिया की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की है। लक्सर कस्बे के सब्जी मंडी चौक पर पिछले काफी दिनों से दुकानों के सामने पुलिया टूटी हुई पड़ी है। यह पुलिया लगातार हादसों का सबब बन रही है। दुकानदार सुरेश कुमार व इस्लाम खान आदि ने बताया कि जब रास्ते पर जाम लगता है, उस समय कई बार स्थानीय फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी वहां से गुजरते हैं और पुलिया में गिरकर घायल हो जाते हैं। दुकानदार राहुल गर्ग, प्रीतम कुमार व प्रवीण शर्मा आदि का कहना है कि कई बार चार पहिया वाहन भी पुलिया में फंस जाते हैं, जिससे लोगों को दिक्कत होती है। लेकिन शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.