रुडकी, दिसम्बर 17 -- सिविल अस्पताल में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 40 बेड का आधुनिक प्री-फेब्रिकेटिड वार्ड पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा है। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने इस वार्ड के बाहर ताला लटका हुआ है, जिससे मरीजों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो गई थी, तब केंद्र सरकार की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल भवन की छत पर यह प्री-फेब्रिकेटिड वार्ड तैयार कराया गया था। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इस वार्ड में वातानुकूलित व्यवस्था के साथ-साथ सेंट्रल ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति संभव है। हालांकि, वार्ड को बने हुए दो साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक इसमें एक भी मरीज को भर्ती नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.