रुडकी, मार्च 30 -- ग्रामीणों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार कि ओर से जल जीवन मिशन के तहत बाजुहेड़ी गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का काम तो पूरा कर लिया गया। लेकिन खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। करीब एक साल पूर्व गांव बाजुहेड़ी की लगभग छह हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक निर्माण और पाइप लाइन बिछाई गई थी। इस दौरान गांव में जगह-जगह सड़क खोदी गई थी। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। ऐसे में ग्रामीण पिछले एक साल से ज्यादा समय से गड्डों से भरी सड़कों से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.