रुडकी, मार्च 27 -- लक्सर, संवाददाता। गन्ना समिति खुलते ही शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों की भीड़ खाद लेने के लिए समिति में उमड़ पड़ी। इस दौरान किसानों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। शाम तक किसान खाद लेने के लिए लाइन में लगे रहे। किसान इस समय अपने खेतों में बसंतकालीन करने की बुवाई में जुटे हुए हैं। वहीं शुगर मिल में गन्ना डालने के बाद किसानों के जो खेत खाली हुए थे, वह भी गन्ने की बुवाई लगे हैं। शुक्रवार को गन्ना समिति खुली तो सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए गोदाम के बाहर लाइन में लग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...