रायबरेली, मार्च 22 -- शहर हों या गांव, सड़को पर बने अवैध कट जानलेवा साबित हो रहे हैं। लोगों के लिए लगने वाले ये आसान रास्ते आखिर में उनकी जान के दुश्मन हैं यह तब समझ आता है जब कोई घटना हो जाती है। दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में हादसे रोकने के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। अगर शहर की सड़कों और हाईवे पर चिह्नित जानलेवा कटो पर ध्यान दिया जाए तो हादसों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। शहर तो यह कम हैं लेकिन कस्बों में ऐसे स्थान और उन्हें सुधारने के लिए लापरवाही बरती जा रही है। वैसे भी जिले में 29 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। विभाग का दावा है कि इनमें अब सभी पर काम हुआ है। इसके अलावा अवैध कट लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। शहर के किनारे हरचंदपुर,ऊंचाहार रेलकोच आदि स्थानों पर हादसे ज्यादा हो रहे हैं। इनकी बड़ी वजह कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.