रायबरेली, मार्च 17 -- शहर में कई स्थानों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कूड़ा निस्तारण में कई तरह की खामियां हैं शहर के इंदिरा नगर, सत्यनगर,छजलापुर,इंदिरा नगर,मधुबन आदि में साफ सफाई के इंतजाम दुरस्त नहीं हैं। कूड़ा उठाने का कार्य नगर पालिका के जिम्मे है। घर-घर कूड़ा उठाने की योजना बहुत अधिक सफल नहीं रही। उठाए गए कूड़े को निस्तारित करने की व्यवस्था ठीक नहीं है। उसे शहर के बाहर डंप किया जाता है फिर उसका ट्रीटमेंट होता है। शहर में साफ सफाई के लिए करीब 600 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। इसके बावजूद कूड़ा प्रबंधन प्रभावित हो रहा है। प्रतिदिन करीब 90 मीट्रिक टन के करीब कूड़ा निकलता है। जिनमें 60 मीट्रिक टन से अधिक उठाया जाता है। उसके निस्तारण के लिए 70 मीट्रिक टन क्षमता का एम एस डब्लू प्लांट हैं । रायबरेली। शहर में नगर पालिक...