रायबरेली, अप्रैल 1 -- गर्मियों की दस्तक के साथ अब मच्छरों और संक्रमण से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। खासतौर से डायरिया, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल फीवर के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल के साथ पीएचसी और सीएचसी में इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। एक अप्रैल से संचारी रोग अभियान चलाया जाना है। इसके बावजूद कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, दवाओं की अनुपलब्धता और अव्यवस्था के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। जिला अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी में डॉक्टरों की कमी है। भोजपुर में लंबे समय से डाक्टर नहीं है। रसूलपुर धरावा में फार्मासिस्ट पीएचसी चला रहा है। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता है। लोगों का कहना है कि मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और नालियों में दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रह...