रायबरेली, मार्च 25 -- शहर के सब्जी मंडी बाजार में अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं के कारण भीषण जाम लगता है। यहां जाम लगने से रोजाना हजारों लोग परेशान होते हैं। इस बाजार में जाम लगने का प्रमुख कारण अतिक्रमण व पार्किंग है। बाजार के आसपास की सड़क अतिक्रमण की जद में सिकुड़ गई है। सब्जी मंडी कैपरगंज और विशंभर मार्केट में भीड़भाड़ खूब रहती है। इससे जाम की समस्या हो जाती है। इस बाजार में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे आने-जाने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। सब्जी मंडी में पटरी दुकानदारों के कारण और दुकान सजाने के नाम पर स्थाई दुकानदारों,पार्किंग के साथ ही ठेले, खोमचे वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसका सबसे बड़ा नुकसान उन दुकानदारों को होता है, जो अपनी दुकान कहीं नहीं ले जा सकते। बाजार तक आने में असुविधा के कारण लोग अब यहां आन...