रायबरेली, मार्च 24 -- करीब बीस दिन से गहराए गैस सिलेंडर के संकट से छोटे कारोबारियों का व्यवसाय करीब-करीब बंद हो गया। गैस संकट बढ़ने के साथ लकड़ी और कोयले के दाम भी बढ़ गए हैं। होटल व रेस्टोरेंटों में अब तक खाने पीने के सामान महंगे हो गए और मेन्यू के अनुसार अब खाने पीने की सामान नहीं मिल रही है। वहीं हालत सुधरने के आसार नहीं दिखाई पड़े। शहर व कस्बों के साथ हॉट बाजार में खाने पीने के लगने वाले ठेले विलुप्त होते जा रहे हैं। बढ़ती जा रही समस्या का अभी तक कोई निदान नहीं निकल पाया है। इससे छोटे कारोबारियों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे है। इसका अन्य कारोबार पर भी असर पड़ने लगा है। छोटे कारोबारियों का व्यापार प्रभावित होने से सबसे ज्यादा उनको परिवार पालने में समस्या हो रही है। छोटे व्यापारियों के साथ ही बड़े रेस्टोरेंट संचालक भी परेशान हैं। किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.