रामगढ़, दिसम्बर 18 -- रामगढ़। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 अंतर्गत कांकेबार गांव में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। बड़ी जलमीनार होने के बावजूद घरों तक नल से पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे ग्रामीणों को कुएं, चापानल, तालाब और सोलर जलमीनारों से पानी लाना पड़ता है। गांव की सड़कें और विद्यालय जाने वाला रास्ता जर्जर हैं। नालियों और नियमित सफाई के अभाव में कचरा फैला रहता है। हिन्दुस्तान के बोले रामगढ़ अभियान में ग्रामीणों ने कहा कि जो उनकी समस्याएं सुलझाएगा, वही नगर परिषद चुनाव में उनका वोट पाएगा। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 31 अंतर्गत कांकेबार गांव में रहने वाले ग्रामीण लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। पानी, सड़क, नाली और सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं न मिलने के कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.