रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, संवाददाता। रांची के स्टेशन रोड में सरकारी बस डिपो के जीर्णोद्धार करने के निर्देश से रांचीवासियों को काफी लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इसका पुनर्निर्माण 20.19 करोड़ रुपए की लागत से करने की घोषणा हुई है। बता दें कि आपने अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले रांची में इस बस स्टैंड में अव्यवस्था पर प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। चार अक्तूबर के अंक में इस डिपो की बदहाल स्थिति, कचरे के ढेर, टूटी नालियां, जलजमाव और गंदे शौचालयों को दिखाया था। साथ ही लोगों द्वारा उठाई गई मांगों को भी तव्वजो दिया था। अब सरकार द्वारा यहां बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा को रांचीवासी हिन्दुस्तान के प्रयास की सराहना कर रहे हैं। रांची के स्थानीय निवासी संजय सहाय ने कहा कि हिन्दुस्तान अखबार का बहुत आभार। खबर प्रकाशित होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.