रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, संवाददाता। सतार कॉलोनी, रांची (वार्ड-9) की स्थिति किसी पिछड़े इलाके जैसी प्रतीत होती है, जहां पांच हजार से अधिक की आबादी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रही है। क्षेत्र के लोगों ने हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में खुलकर बताया कि विकास के दावे यहां आकर बिखर जाते हैं। आजादी के बाद से आज तक कई इलाके सड़क के निर्माण से वंचित हैं। कच्ची और टूटी हुई एप्रोच सड़क स्थानीयों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी भयावह रूप ले लेती है। गंदा पानी जमा होने से रास्ते दलदल में बदल जाते हैं और बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को आवागमन में बेहद कठिनाई होती है। धार्मिक स्थान पर नाली का आता है पानी : नाली की समस्या से क्षेत्र में परेशानी है। अधिकांश नालियां जाम हैं, जिनकी नियमित सफाई नहीं हो...