रांची, अप्रैल 8 -- रांची, संवाददाता। अरगोड़ा मंडा मैदान स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्क और मैदान दोनों ही अब अपनी मूल पहचान खोते जा रहे हैं। जहां पहले सुबह-शाम सैकड़ों लोग टहलने, व्यायाम करने और बच्चे खेलने के लिए आते थे, वहीं अब सुविधाओं की कमी और सुरक्षा के अभाव के कारण लोगों की संख्या घटने लगी है। पार्क में सबसे बड़ी समस्या प्रकाश व्यवस्था की है। शाम होते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं होने के कारण महिलाएं और बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार यहां नशाखोरी और अनुचित गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आई हैं। बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी दयनीय है। पा...