रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। राजधानी के विकास को लेकर शहर में सभी प्रकार के कार्य, निर्माण और योजनाएं तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन, हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में हिंदपीढ़ी बंशी चौक के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि आज भी हम सभी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। शहर के सबसे निचले पायदान पर वार्ड होता है। लेकिन, शहर में वार्ड की ही स्थिति दयनीय है। कई इलाकों के लोग आज भी नगर निगम की अनियमित जलापूर्ति से परेशान हैं। कहीं पर भी बोरिंग की व्यवस्था नहीं है, ताकि लोग गर्मी के दिनों में पानी ले सकें। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है। उनका कहना है कि यह मार्ग अंदर-अंदर कई इलाकों को भी जोड़ता है, जिससे लोगों का आवागमन लगा रहता है। सड़कों की भी हालत बेहद ही जर्जर और दयनीय हो चुकी है। आवागमन के दौरान कई वाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.