रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, संवाददाता। रांची शहरी क्षेत्र के नगर निकाय वार्ड संख्या-10 स्थित कोकर भाभा नगर पांच-ए में रहने वाले लोग शनिवार को हिन्दुस्तान के 'बोले रांची कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें अपनी समस्याएं रखीं। बताया कि इलाके में किसी भी प्रकार की कोई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। मुहल्ले में न पक्की सड़क, न बिजली के खंभे (पोल), न सप्लाई वाटर और न ही स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि नगर निगम की ओर से कभी भी कचरे का उठाव तक नहीं किया जाता है, इससे मुहल्ले में जगह-जगह पर कचरे का अंबार लगा रहता है। हिन्दुस्तान के 'बोले रांची कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द मुहल्ले में बुनियादी सुविधाए उपलब्ध कराने की अपील की। रांची शहरी क्षेत्र के नगर निकाय वार्ड संख्या-10, कोकर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.