रांची, सितम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। रांची के ओबरिया रोड स्थित प्रगति नगर के लोग बीते आठ वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रगति नगर का नाम सुनते ही लोग सोचते हैं कि यहां विकास हुआ होगा, लेकिन असलियत बिल्कुल उलट है। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि बरसात में कीचड़ और जलजमाव से हालात बिगाड़ देते हैं। विभाग द्वारा 2024 में सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल जाने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। स्मार्ट सीटी के पास होने के बावजूद यह इलाका विकास की मुख्यधारा से दूर है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने कहा कि यहां की सड़कें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि लोग इसे दुर्गति नगर कहकर पुकार सकते हैं। कहा कि बीते आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.