रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या-5 स्थित बूटी बस्ती में हिन्दुस्तान की ओर से बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां की सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइट का नहीं होना है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम होते ही नशेड़ियों और बदमाशों की अड्डेबाजी शुरू हो जाती है, जिससे महिलाएं और युवतियां परेशान हैं। देर शाम घर लौटते समय भद्दे-भद्दे कमेंट किए जाते हैं। वहीं, सुबह और शाम में महिलाओं और बुजुर्गों का टहलना बंद है। यहां बच्चों के खेलने के मैदान नहीं है। लाइट नहीं होने से शाम में बच्चे बाहर खेल भी नहीं पाते हैं। वहीं, अंधेरा होने से वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। इसके अलावा सड़क की स्थिति भी दयनीय है। नालियों की काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है। इन सभी समस्याओं को लेकर निगम कार्यालय में शिकायत...