रांची, जनवरी 24 -- रांची, संवाददाता। रांची शहर का सिंह मोड़ इलाका तेजी से विकसित हो रहा है। लेकिन, इस विकास में नगर निगम की बुनियादी सुविधाएं नगण्य हैं। हिन्दुस्तान की ओर से बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कहा कि वार्ड 51 में रहने वाली 50 हजार से अधिक आबादी जर्जर सड़कों, ट्रैफिक जाम, फुटपाथ पर अतिक्रमण, जलजमाव और सुरक्षा की कमी से रोज जूझ रही है। कई इलाकों में गंभीर जलसंकट की स्थिति है। लोगों ने कहा कि विकास नगर और हेसाग इलाके की अप्रोच सड़कों की स्थिति दयनीय है। टैक्स देने के बावजूद सुविधाएं नहीं मिलना सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। रांची का सिंह मोड़ क्षेत्र, जो वार्ड 51 का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां आवासीय कॉलानियां तेजी से बस रही हैं। यहां विकास नगर, हेसाग, डॉन बॉस्को नगर समेत कई कॉलोनियों में रहने वाली 50 हजार से अधिक आबादी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.