रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम को नियमित रूप से टैक्स देने के बावजूद शहर के कई इलाकों की स्थिति नारकीय बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि न तो सड़कें दुरुस्त हैं और न ही जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था है। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है। नियमित टैक्स वसूली के बाद भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है, जिससे रिम्स रोड स्थित गितिल कोचा इलाके में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है। गुरुवार को 'हिन्दुस्तान' 'बोले रांची' की टीम जब गितिल कोचा पहुंची, तो वहां की बदहाली साफ नजर आई। करीब दस हजार की आबादी पिछले लंबे समय से जलजमाव की समस्या झेल रही है। जलनिकासी की पुरानी व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों के बीचों-बीच जमा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरक्षा के लिए लगाई गईं ...