रांची, मार्च 7 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से पुरानी रांची के कुम्हार टोली में बोले रांची कार्यक्रम हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में पिछले चार महीनों से नाली जाम है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 20 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में सड़क पर लगातार नाली का गंदा पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले नाली का पानी एक निजी प्लॉट से होकर निकलता था, लेकिन जमीन मालिक ने वहां दीवार खड़ी कर दी। सड़क किनारे बनी नालियों की भी निकासी नहीं है। पुरानी रांची के कुम्हार टोली इलाके में पिछले चार महीनों से नाली और जलजमाव की समस्या ने स्थानीय लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। करीब 20 हजार की आबादी वाले इस इलाके में नाली का गंदा पा...