रांची, मार्च 31 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के वार्ड नंबर-8 स्थित लोहरा कोचा बस्ती की लगभग 3000 की आबादी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क, अंधेरी गलियां, गंदा पेयजल, जलजमाव और कचरा प्रबंधन की कमी यहां के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अब तक ठोस पहल नहीं की है। नतीजतन, बस्ती में असुरक्षा और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। रांची नगर निगम के वार्ड नंबर-8 की लोहरा कोचा बस्ती की तस्वीर आज भी विकास से कोसों दूर नजर आती है। करीब 50 घरों और लगभग 3000 की आबादी वाली इस बस्ती में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। यहां रहने वाले लोग हर दिन समस्याओं से जूझते हुए जीवन बिताने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.