रांची, जून 27 -- रांची, संवाददाता। झारखंड ग्रामीण बैंक में कार्यरत दैनिक मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा कर दी है। मजदूरों का कहना है कि बैंक में वर्षों से कार्यरत होने के बावजूद उन्हें श्रम कानूनों के अनुरूप सुविधाएं और सुरक्षा नहीं मिल रही है। इसी मुद्दे को लेकर आयोजित एक आमसभा में मजदूरों ने सर्वसम्मति से 15 सूत्री मांगपत्र तैयार किया और आंदोलन की रूपरेखा भी तय कर दी। झारखंड ग्रामीण बैंक का गठन वर्ष 2019 में वनांचल ग्रामीण बैंक और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सम्मेलन के बाद हुआ था। बैंक में भारत सरकार की 50 प्रतिशत, राज्य सरकार की 15 प्रतिशत तथा भारतीय स्टेट बैंक की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मजदूरों का आरोप है कि सम्मेलन से पहले वे सीधे बैंक के अधीन कार्य करते थे, लेकिन बाद में उन्हें विभिन्न श्रम एजेंसियों के मा...