रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के होटल उद्योग से जुड़े लोगों के साथ हिन्दुस्तान की ओर से गुरुवार को बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग महंगी गैस, बदहाल सुविधाएं और टूरिज्म टैक्स के दबाव से जूझ रहा है। कुछ समय पहले तक जो गैस सिलेंडर 2400 रुपये में मिल जाता था, वह अब 4000 रुपये तक पहुंच गया है। होल्डिंग टैक्स समेत कई प्रकार के टैक्स बढ़ा दिए गए हैं, पर बदले में सुविधाएं नहीं मिल रहीं। सड़क, पानी, बिजली और सुरक्षा की व्यवस्था ही नहीं है। पहले लगने वाले लग्जरी टैक्स को समाप्त कर उसे जीएसटी में समाहित कर दिया गया था, ताकि टैक्स प्रणाली सरल और पारदर्शी हो सके। लेकिन, अब फिर से एक नए टैक्स के रूप में टूरिज्म टैक्स लगाने की बात सामने आ रही है। रांची के स्टेशन रोड और इसके आसपास के प्रमुख होटल उद्योग...