रांची, मई 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से कोकर भाभा नगर 5 ए में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड और नगर निगम के प्रति नाराजगी जताई। कहा कि बरसात आने को है। पूरे मुहल्ले में बिजली के नंगे तार गुजरे हैं। कई तार सिर के ऊपर से गुजर रहे हैं। बरसात में गलियों में जलजमाव रहता है, जिससे तार गिरने से करंट का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि मुहल्ले में नाली और सड़क नहीं बनी है। जलजमाव से लोगों को उबड़-खाबड़ वाली सड़क में गड्ढों का पता नहीं चलता, जिससे गिरकर घायल होते हैं। स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। रात के अंधेरे में खतरा रहता है। कहा कि बिजली बोर्ड से नंगे तारों को ढंकने और निगम से सड़क-नाली बनाने की मांग कर चुके हैं, पर आज तक नहीं बनी。

स्थानीय लोगों की समस्याएं हिन्दुस्तान अखबार टीम ने बोले रांची का...