रांची, फरवरी 26 -- रांची, संवाददाता। झारखंड सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अबुआ दिशोम बजट पर रांची के युवाओं की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में बुधवार को युवाओं ने कहा कि सरकार ने बजट में हमारी परेशानियों और जरूरत को देखते हुए कई योजनाओं और प्रावधानों लागू किए हैं। लेकिन, वर्तमान की शिक्षा व्यवस्था पर उनका किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्राओं को अबतक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। वर्तमान में संचालित विश्वविद्यालयों में लैब और शिक्षकों की कमी है। साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों में सत्र तक विलंब से चल रहे हैं। सरकार को इन परेशानियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय वर्ष 2026-27 झारखंड सरकार की ओर से अबुआ दिशोम बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया गया। बजट में राज्य सरकार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.