रांची, अप्रैल 18 -- खलारी, संवाददाता। खलारी के राय पंचायत स्थित पुरनी राय बस्ती में हिन्दुस्तान की ओर से बोले रांची कार्यक्रम हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी गांव में शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। पीने के लिए शुद्ध पानी, आवागमन के लिए अच्छी सड़क नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता है। गांव में हाई स्कूल नहीं होने से बच्चे उच्च शिक्षा से दूर हैं। छात्राओं को तीन किमी दूर स्कूल भेजने में गांव के लोग कतराते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हर घर नल जल की योजना की बात की गई थी। बताया गया कि अब घर पर ही नल से जल मिलेगा, लेकिन आज भी हमलोग चापानल और कुआं पर निर्भर हैं, जो अब भीषण गर्मी में सूख जाता है। इससे दूसरे घरों पर निर्भर रहना पड़ता है। खलारी प्रखंड अंतर्गत राय पंचायत की पुरनी राय बस्ती में आयोजित 'हिन्दुस्त...