रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से नगर निगम के वार्ड संख्या-22 में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां 50 हजार से अधिक की आबादी रहती है। लेकिन, यहां जलापूर्ति नहीं होती। मुहल्ले की हर गली कचरे का डंपिंग यार्ड बन चुकी है। क्योंकि, डोर टू डोर कचरे का उठाव ही नहीं होता। नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा रहता है। इस कारण सड़क अब जर्जर हो रही है। परतें उखड़ने लगी हैं। उन्होंने कहा कि निगम समय पर टैक्स वसूल लेता है, लेकिन सुविधाएं नहीं देता। गंदगी व अव्यवस्था के बीच शहरी क्षेत्र के नगर निकाय वार्ड संख्या 22 स्थित इलाके में लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी रहती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि शहरी नगर निकाय क्षेत्र में पिछले डेढ़ वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.