रांची, फरवरी 23 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से श्रद्धानंद रोड के व्यापारियों के बीच बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि यहां हर दिन करोड़ों का कारोबार होता है। राज्य भर से व्यापारी आते हैं, लेकिन पीने के पानी, शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। शौचालय नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। व्यापारियों ने नगर निगम से अपील की है कि एक टीम क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं को चिह्नित कर उसका निदान करे, ताकि बाहर से आने वाले व्यापारियों के बीच राजधानी की छवि बेहतर बने। राजधानी के अपर बाजार स्थित श्रद्धानंद रोड के व्यापारियों ने रविवार को हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में बाजार में निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाओं पर अपनी बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.