रांची, मार्च 26 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या-10 अंतर्गत भाभा नगर की करीब पांच हजार की आबादी आज बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। हिन्दुस्तान के 'बोले रांची' कार्यक्रम में शामिल हुए स्थानीय लोगों ने अपनी पीड़ा साझा की। निवासियों का कहना है कि कचरा उठाव, जर्जर सड़कें, जल निकासी, जर्जर बिजली व्यवस्था और तालाब संरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दों पर निगम प्रशासन पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। बार-बार की गई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। गंदगी, जलजमाव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से स्वास्थ्य का संकट गहरा गया है, लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 स्थित भाभा नगर की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। भाभा नगर तालाब के पास लगभग पांच हजार की आबादी वाले इलाके में बुनियादी सुविधाओं की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.