रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में थड़पखना के स्थानीय लोगों ने नगर निगम के वार्ड संख्या-18 में निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने कहा कि 30 हजार से अधिक की आबादी वाले इस वार्ड से निगम नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स, जलकर और अन्य करों की वसूली तो करता है, लेकिन बदले में नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं नसीब नहीं होती। पेयजल संकट, गंदगी, जर्जर सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइट और बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लोगों ने कहा कि प्रशासक इस क्षेत्र का भी भ्रमण करें। रांची नगर निगम का वार्ड संख्या-18 शहर के उन इलाकों में शामिल है, जहां आबादी तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं उस अनुपात में नहीं मिल पा रही है। वार्ड में 30 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं और नगर निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.