रांची, फरवरी 20 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से खादगढ़ा बस स्टैंड में बस यात्रियों के बीच बोले रांची कार्यक्रम किया। यात्रियों ने कहा कि स्टैंड को बने हुए 11 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। सुरक्षा के लिए लाइट नहीं हैं। जहां लगी हैं, वो बंद पड़ी हैं। सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन वे भी बंद पड़े हैं। पीने का शुद्ध पानी तक की व्यवस्था नहीं है। शौचालय में पैसे लगते हैं, फिर भी गंदगी फैली है। बस स्टैंड की पूरी व्यवस्था जैसे-तैसे चल रही है। यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए कहीं पर भी सूचना पट्ट नहीं लगाए गए हैं। नगर निगम को यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखकर उसका निदान करना चाहिए। राजधानी में नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी डोर टू डोर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.