रांची, मार्च 3 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से किशोरगंज स्थित कैलाश नगर में बोले रांची कार्यक्रम में हुआ, जिसमें स्थानीय लोग शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पांच हजार से अधिक की आबादी रहती है। सबसे बड़ी समस्या है कि डोर टू डोर कचरे का उठाव नहीं होता। लोग सड़कों के किनारे कचरा फेंकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि निगम सड़क पर कचरा फेंकने पर कार्रवाई की बात कहता है, लेकिन डोर टू डोर कचरा का उठाव नहीं होने पर घर में लोग कब तक रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी आबादी खुद की बोरिंग पर निर्भर है। गर्मी का दिन आने वाला है। ऐसे में पेयजल संकट की समस्या होगी। शहरी क्षेत्र के किशोरगंज स्थित कैलाश नगर में रहने वाली पांच हजार से अधिक की आबादी पिछले कई वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी होने के कारण काफी परेशान है। स्थानीय लोगों का क...