रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 अंतर्गत मिसिरगोंदा मुख्य सरना स्थल के आसपास करीब पांच हजार की आबादी रहती है। यहां हिन्दुस्तान की ओर से बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्षों से पूरी आबादी मूलभूत सुविधाओं के गंभीर अभाव से जूझ रही है। खतियानी आबादी वाले इस इलाके में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पानी, स्वास्थ्य और सफाई की व्यवस्था नहीं है। सांस्कृतिक ढांचे से जुड़ी समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठती रही हैं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं मिला है। कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र खंडहर हो बंद पड़ा है। सार्वजनिक शौचालय कभी भी गिर सकता है। निगम इस पर अविलंब ध्यान दे। विकास ठहर गया है रांची वार्ड संख्या-2 के मिसिरगोंदा क्षेत्र में रहने वाली लगभग पांच हजार की आबादी कई बुनियादी समस्याओं...