रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से रांची सिविल कोर्ट और रांची जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच बोले रांची कार्यक्रम हुआ। अधिवक्ताओं ने समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा है। रांची सिविल कोर्ट परिसर में हर दिन 20 हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं, पर परिसर में एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। दूसरी, नए अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की जाए। सुरक्षा की बात हो, आर्थिक सहयोग, सम्मान, आधुनिक लाइब्रेरी, अस्पतालों में मान्य बीमा, स्टाइपेंड में वृद्धि या पार्किंग, हर स्तर पर सुधार की जरूरत है। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर देना आज की सबसे प्राथमिक मांग है, ताकि अदालत में पैरवी करने वाला अधिवक्ता किसी भी तरह के खतरे से मुक्त होकर अपनी जिम्मेदारी निभा सके। अधिवक्ता सुरक्षित और समर्थ होंगे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.