रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। महिला दिवस को लेकर हिन्दुस्तान अखबार की टीम ने बोले अभियान के तहत शनिवार को शहर के विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं और युवतियों से बातचीत की। महिलाओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर सबसे अधिक चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि शहर में दिनदहाड़े महिलाओं के साथ चोरी-छिनतई और छेड़खानी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी सुरक्षा करने के लिए तत्पर हैं। आवश्यकता है कि प्रशासन आत्मरक्षा के प्रशिक्षण की व्यवस्था करे। कहा कि शहर में गंतव्य तक जाने के लिए गुलाबी सिटी बसों में भी अब उन्हें जगह नहीं मिल पाती है। इस पर पुरुषों का कब्जा हो चुका है। महिलाओं का कौशल विकास भी किया जाए, ताकि रोजगार पा सकें। शहर की महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं मान रही हैं। शहर में हर दिन चेन छिनतई से महिलाएं और युवतियां परेशान हैं। महिलाओं को मोहल्ले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.