रांची, अप्रैल 12 -- रांची, संवाददाता। रांची के कोकर स्थित हनुमान नगर और फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले हजारों लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हिन्दुस्तान बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने निगम की उदासीनता पर नाराजगी जताई। 25 वर्षों में नाली का निर्माण नहीं होना, जर्जर सड़क, जलजमाव, कचरा प्रबंधन की बदहाली और पेयजल संकट जैसी समस्याएं यहां आम हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि नियमित टैक्स देने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी है। रांची नगर निगम के वार्ड संख्या-10 अंतर्गत कोकर स्थित हनुमान नगर और फ्रेंड्स कॉलोनी की स्थिति शहर के विकास मॉडल पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। यहां करीब 30 हजार से अधिक की आबादी वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन या...