मैनपुरी, फरवरी 15 -- भीमसेन जी महाराज मंदिर आस्था, इतिहास और चमत्कारिक मान्यताओं का अद्भुत संगम है, जहां सावन और महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा अपने चरम पर दिखाई देती है। महाभारत काल से जुड़ी इस पावन स्थली के बारे में मान्यता है कि महाबली भीम ने अज्ञातवास के दौरान यहां शिवलिंग की स्थापना कर भगवान शिव की आराधना की थी। यही कारण है कि सावन के पवित्र महीने में दूरदराज से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठता है व पूरी रात भक्त भक्ति में लीन रहते हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में नियमित आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि उनका अटूट विश्वास है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने और 40 दिनों तक नियमित दर्शन करने से हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। यही आस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.