मैनपुरी, फरवरी 4 -- नवीन भोगांव उप मंडी समस्याओं से जूझ रही है। मंडी में आढ़तियों, किसानों, व्यापारियों की सुख सुविधाओं से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं कोसों दूर हैं। चार साल से लगातार चली आ रही इस समस्या को लेकर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों का अपना-अपना दर्द साफ झलकता है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी के तहत संवाद में आढ़ती एकत्रित हुए तो समस्याओं का अंबार फूट पड़ा। किसी ने पीने के पानी की समस्या उठाई तो कोई पूरे मंडी में एक मीटर भी सही सड़क न होने की बात बोल पड़ा। किसी ने लाइट की व्यवस्था ठीक ना होने की बात कही, तो कोई सुरक्षा को लेकर खुलकर बोला और मंडी प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया। भोगांव उपमंडी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। मंडी की दुर्दशा के शिकार किसान, आढ़ती और व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.