मैनपुरी, फरवरी 7 -- मैनपुरी। कुरावली सरकारी बस स्टैंड कभी कस्बे की पहचान हुआ करता था। यहां बसों की आवाजाही, यात्रियों की चहल-पहल व आसपास का कारोबार पूरे क्षेत्र को जीवंत बनाए रखता था। लेकिन समय के साथ यह बस स्टैंड उपेक्षा का शिकार हो गया। आज स्थिति यह है कि रोडवेज बसें बाईपास से निकल जाती हैं और बस स्टैंड के भीतर प्रवेश तक नहीं करतीं। इसका मुख्य कारण नियमित निगरानी और स्पष्ट संचालन नीति का अभाव है। बस स्टैंड बंद होने से यात्रियों को खुले में बसों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। सार्वजनिक शौचालय, कैंटीन और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं बंद पड़ी हैं। इसका कारण सुरक्षा व्यवस्था का न होना और रखरखाव पर ध्यान न दिया जाना है। यदि परिवहन विभाग नियमित सुरक्षा, सफाई और देखरेख सुनिश्चित करे, तो ...