मैनपुरी, मार्च 13 -- मैनपुरी। सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं की संख्या काफी अधिक है। यही कारण है कि हर रोज सुबह और शाम मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर युवाओं का उत्साह साफ नजर आता है। करीब 50 से 60 युवा रोजाना यहां एकत्रित होकर सेना भर्ती की तैयारी में जुटे रहते हैं। सुबह चार बजे ही युवाओं की टोली जिलाधिकारी आवास जाने वाले मार्ग पर पहुंच जाती है और दौड़, दंड-बैठक, पुशअप तथा अन्य शारीरिक अभ्यास करती है। युवाओं का कहना है कि मेहनत और लगन में कोई कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं का अभाव उनकी तैयारी में बड़ी बाधा बन रहा है। अभ्यास के लिए कोई सार्वजनिक मैदान उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें सड़कों पर ही दौड़ लगानी पड़ती है। सड़क पर दौड़ना जोखिम भरा भी रहता है, क्योंकि शाम के समय कुछ शराबी और शरारती तत्व वहां आकर युवाओं के अभ्यास में बाधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.