मेरठ, फरवरी 10 -- शहर की रफ्तार में आज भी बहुत सारे इलाके विकास की राह देख रहे हैं। आनंदपुरी रेलवे रोड भी इनमें से एक इलाका है, जहां लोग आए दिन सड़क पर जलभराव से परेशान रहते हैं। बारिश हो जाए तो सड़क और नाले का पता नहीं चलता। सड़क में धीरे-धीरे गहरे गड्ढे होते जा रहे हैं और हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। गंदगी से अटा नाला बैक मारता है और लोगों को गली मोहल्ले में भी जलभराव जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं पूरे इलाके में सीवर लाइन नहीं होना भी बड़ी समस्या है, जिसके कारण आज भी लोगों के घरों की गंदगी नालियों में बहती है। जब जलभराव होता है तो यही गंदगी सड़कों पर नजर आती है। मौजूद नाले की गायब दीवार बड़े हादसे को दावत देती नजर आ रही है। आनंदपुरी के लोग क्षेत्र में पानी की निकासी, सफाई और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की दरकार रखते हैं। शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.