बोले मेरठ : माधवपुरम की सड़कें बदहाल, चारों ओर गंदगी से इलाका बेहाल
मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ शहर के सपनों को साकार करने के लिए बनाई गई आवास विकास की महत्वाकांक्षी योजना माधवपुरम आज अपनी ही बदहाली पर आंसू बहाती नजर आ रही है। कभी जिन सड़कों पर एक बेहतर भविष्य की उम्मीदें बिछाई गई थीं, आज वही सड़कें गड्ढों, गंदगी और बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। खासकर माधवपुरम सेक्टर-चार की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि यहां रहने वाले लोग खुद को शहर में नहीं, बल्कि किसी उपेक्षित बस्ती में जीने को मजबूर महसूस कर रहे हैं। हिन्दुस्तान के बोले मेरठ टीम ने इस इलाके के लोगों की समस्याओं को लेकर संवाद किया और उनकी परेशानियों को जाना। नगर निगम मेरठ के वार्ड नंबर 48 में स्थित माधवपुरम सेक्टर-चार आवास विकास की एक महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा रहा है। वर्ष 2000 के करीब इस योजना में मकानों लिए आवेदन मांगे गए थे, इसके बाद 2003 में लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.