मेरठ, मई 4 -- थल, जल और वायु सेना के साथ अर्द्धसैनिक बल और पुलिस विभाग में करियर बनाने की तैयारी कर रहीं संघर्षशील बेटियों में देशभक्ति का जज्बा उमड़ रहा है। राष्ट्रीय कैडेट कोर को जीवन की मजबूत आधारशिला बना रही हैं। एनसीसी की ट्रेनिंग ने इन कैडेट्स को सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत नहीं बनाया, बल्कि मानसिक रूप से भी अडिग किया है। सुबह की परेड, हथियारों की ट्रेनिंग, फिजिकल ड्रिल और अनुशासन, यह सब उनके जीवन का हिस्सा बन चुका है। आपके अखबार हिन्दुस्तान के बोले मेरठ द्वारा एनसीसी 22वीं बटालियन में कैडेट्स से संवाद कर बेटियों से उनके लक्ष्य को जाना, जिसमें उन्होंने कहा कि एनसीसी उनके जीवन को अनुशासित बना रही है, साथ ही देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा भी पैदा होता है। यह भी पढ़ें- थल सेना कैंप के लिए चयन व प्रशिक्षणमेरठ के गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.