मेरठ, नवम्बर 29 -- लगातार ठंड बढ़ती जा रही है, और रोजाना हजारों की संख्या में लोग बसों से यात्रा करते हैं। कुछ नौकरी पेशा लोग रोज अपडाऊन करते हैं। सुबह घर से निकलते हैं और बसों से अपने गन्तव्य तक पहुंचते हैं। रात में जब लौटते हैं तो खिड़कियों से आती ठंडी हवाएं सभी यात्रियों को सिकुड़ने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसे में यात्री ही नहीं बल्कि बस परिचालक भी ठंड में परेशान रहते हैं। वहीं सबसे ज्यादा खराब हालत अनुबंधित बसों की है। जिनकी खिड़की और शीशे ठंडी हवा को रोकने में सक्षम नहीं हैं। ऐसी ही कुछ हालत निगम की बसों की भी है, जिनकी खिड़कियों से ठंडी हवा आती है। सभी यात्री बसों में लगने वाली ठंड से निजात चाहते हैं। भैसाली डिपो पर 172 बसें अनुबंधित, शोहराबगेट पर 50 बसें, और बड़ौत डिपो की 44 बसें अनुबंधित हैं। इनमें से कई बसें बरसों पुरानी हैं, जिनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.