बोले मेरठ : ट्रकों के थमे पहिये, सब्जी-फल, खाद्यान्न सब अटका, लगेगा महंगाई का तड़का
मेरठ, मई 21 -- दिल्ली में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) बढ़ाने एवं डीजल कीमत वृद्धि के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर तीन दिवसीय चक्का जाम-हड़ताल पर चले गए। पहले दिन मेरठ से दिल्ली के बीच करीब चार से पांच हजार ट्रकों का आवागमन प्रभावित हुआ। ट्रकों के पहिये थम गए। न तो मेरठ से दिल्ली कोई भी उत्पाद ट्रकों से पहुंच सका और न ही दिल्ली से फल, सब्जी, खाद्यान्न तक मेरठ की मंडियों तक आ सका। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की टीम ने परतापुर पहुंचकर दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रकों को रोक दिया। चक्का जाम कर टीपीनगर में ट्रांसपोर्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। पहले ही दिन करीब चार करोड़ के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हुआ। पेश है सलीम अहमद की रिपोर्ट यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्टर्स-मंत्री की बैठक बेनतीजा, आज भी चक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.