मेरठ, नवम्बर 29 -- किला परीक्षितगढ़ रोड पर पूरा यादगारपुर इलाका बदहाली की मार झेल रहा है। जहां क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इसी क्षेत्र के पास फेंका जाने वाला कूड़ा लोगों के लिए दुश्वारियां पैदा कर रहा है। जिससे इलाके के लोग बीमारियों की जद में आ रहे हैं। यहां सड़क किनारे जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां सुविधा के बजाय समस्या पैदा कर रही हैं। लोगों में अपनी इन समस्याओं को लेकर आक्रोश है। जो जल्द ही इलाके में सफाई, पानी, सड़क और निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहते हैं। नगर निगम के वार्ड नंबर 46 का क्षेत्र यादगारपुर, जहां करीब 3200 के करीब वोटर्स हैं और आठ हजार से ज्यादा आबादी निवास करती है। इस इलाके में सीवर और नालियों की हालत खराब है। निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण जलभराव जैसी समस्या लोगों ...