मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर वकीलों ने व्यापारियों के साथ जहां बुधवार की मध्यान्ह 11 बजे बाजार बंद करने निकले वहीं शिव चौक पर चक्का जाम कर मानव श्रृंखला बनाते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार से हाईकोर्ट बेंच की मांग की। इस दौरान वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच लेकर रहेंगे, जैसे नारे भी लगाए। जिला मुख्यालय के अलावा खतौली, जानसठ और बुढ़ाना तहसील मुख्यालयों पर भी वकीलों ने बैठक कर एवं अधिकारियों को ज्ञापन देकर हाईकोर्ट बेंच की मांग की। बाजार बंद कराने में वकीलों के साथ व्यापारी संगठन भी जुटे रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों व व्यापारियों ने मुजफ्फरनगर में बाजार बंद रखें। इस दौरान बंद का असर मिला-जुला नजर आय...