मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- रंगों का त्योहार होली खुशियों और आपसी मिलन का प्रतीक है, लेकिन इस उत्साह के बीच मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। आपकी थाली में परोसे जाने वाले गुंझिया के मावे से लेकर रसोई में इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल तक पर मिलावट का काला साया मंडरा रहा है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भी मुजफ्फरनगर में एक व्यापक अभियान छेड़कर मिलावट खोरों की कमर तोड़ने में लगी है। बाजारों में मिलावट से होने वाली तंगी पर रंग के त्यौहार में भग न हो। इसके लिए मुजफ्फरनगर की सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अर्चना धीरान भी टीम के साथ मैदान में पहुंचकर गांव-गांव तक छापेमारी में लगी है। पिछले एक सप्ताह से जारी इस मैराथन कार्यवाही ने मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी है। बड़ी मात्रा में रसगुल्ले और मिलावटी सरसों का तेल जब्त कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.